Home / सरकारी योजनाएं / CM Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को फिर मिलेगा तोहफा, जल्द आने वाली है 21वीं किस्त, बैंक खाते में आएंगे 1250 रुपए

CM Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को फिर मिलेगा तोहफा, जल्द आने वाली है 21वीं किस्त, बैंक खाते में आएंगे 1250 रुपए

मध्यप्रदेश सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हर महीने 1250 रुपए की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में कुछ महिलाओं के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है की जनवरी में लगभग 3,576 महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। यह निर्णय उन लाभार्थियों पर लागू किया गया है, जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर रही थीं।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को फरवरी 2025 में मिलने वाली 21वीं किश्त का इंतजार है। यह किश्त 10 फरवरी से 13 फरवरी तक सभी लाभार्थियों के खाते में आ सकता है हालांकि अभी तक आधिकारिक डेट सरकार ने जारी नहीं किया है ऐसे में आप सभी को सरकार के आधिकारिक डेट जारी करने तक आप सभी को इंतजार करना होगा। 

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

यह योजना विशेष रूप से राज्य की गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है। योजना का मकसद है कि महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। यह राशि महिलाओं को उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

महिलाओं को ध्यान देने योग्य बातें

  • सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बैंक खाते में पर्याप्त संतुलन और सक्रिय स्थिति होनी चाहिए।
  • यदि आपको राशि प्राप्त नहीं होती है, तो आप अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें –  MP में बुलेट ट्रेन को हरी झंडी! जानें किन दो शहरों के बीच दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन

लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 21वीं किस्त की घोषणा ने राज्य की लाखों महिलाओं को राहत दी है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *