Home / सरकारी नौकरी / MP Vacancy 2015: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में निकली बंफर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

MP Vacancy 2015: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में निकली बंफर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 07 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आज हम आपको इस आर्टकिल के माध्यम से बताने जा रहे है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 07 फरवरी 2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025

पद विवरण

  • पद का नाम: सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3)
  • श्रेणी: तृतीय श्रेणी नियमित
  • विभाग: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग
  • वेतन: ₹5,200 – ₹20,200 (ग्रेड पे: ₹1900)

आयु सीमा (01 जनवरी 2025 को)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
  • दिव्यांगजन के लिए अधिकतम आयु: 45 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  1. 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
  2. DCA/PGDCA या अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा
  3. CPCT उत्तीर्ण
  4. दिव्यांगजन प्रमाणपत्र आवश्यक
  5. मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य
  6. मध्यप्रदेश के किसी रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, नए पेंशन और सेवा नियमों में होगा बदलाव

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • उम्मीदवार को आवेदन पत्र स्वयं या डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजना होगा: परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली हिल्स सिरोल, ग्वालियर – 474006

चयन प्रक्रिया

  • चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • सभी प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करना अनिवार्य है।
  • अनुपूर्ण या असत्य जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • सरकारी/अर्द्ध-सरकारी संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40% या अधिक निःशक्तता का डिजिटल प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों को मेडिकल बोर्ड से परीक्षण के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mp.gov.in/transport-department पर जाएं।

यह भी पढ़ें – CM Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को फिर मिलेगा तोहफा, जल्द आने वाली है 21वीं किस्त, बैंक खाते में आएंगे 1250 रुपए

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *