MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चना, मसूर, सरसों और गेहूं की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान 20 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 25 मार्च से 31 मई 2025 के बीच किसानों से फसल खरीदी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था की है। आप इन दोनों माध्यम से अपनी फसल की MSP खरीद के लिए पंजीयन करा सकते है।
MSP दरें (2025-26) पर खरीदी
मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष नीचे लिए हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किए हैं जो कि इस प्रकार है –
- चना: ₹5,650 प्रति क्विंटल
- मसूर: ₹6,700 प्रति क्विंटल
- सरसों: ₹5,950 प्रति क्विंटल
- गेहूं: ₹2,425 प्रति क्विंटल + ₹175 (राज्य बोनस) = ₹2,600 प्रति क्विंटल
पंजीयन कैसे करें?
राज्य सरकार ने किसानों को पंजीयन के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं:
-
ऑनलाइन पंजीयन:
- MP ई-उपार्जन पोर्टल: mpeuparjan.nic.in पर जाकर खुद रजिस्ट्रेशन करें।
- MP किसान ऐप: स्मार्टफोन पर ‘MP किसान’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं पंजीयन करें।
-
ऑफलाइन पंजीयन:
- नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन कराएं।
- ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में बने सुविधा केंद्रों पर पंजीयन संभव है।
- लोक सेवा केंद्र या साइबर कैफे से भी पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (पासबुक)
- भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज़
यह भी पढ़ें – MP News: मध्यप्रदेश बनेगा टेक्नोलॉजी हब, ‘मेड इन इंडिया’ चिप से बदलेगा देश का भविष्य
विशेष श्रेणी के किसान भी करा सकते हैं पंजीयन
सिकमी, कोटवार, बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर किया जाएगा।
भुगतान प्रक्रिया होगी तेज, 48 घंटे में मिलेगा पैसा
मध्य प्रदेश सरकार किसानों को भुगतान में होने वाली देरी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश मॉडल अपनाने जा रही है, जिससे 48 घंटे के भीतर भुगतान किसानों के आधार से लिंक बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और किसान सरकारी मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए भी प्रेरित होंगे।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में निवेशकों को मिलेगा 30 हजार एकड़ की जमीन, सभी निवेश कंपनी प्रदेश के इन जिलों में बहा रही है पैसा