मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार उज्जैन में ‘आध्यात्मिक नगरी’ बसाने की तैयारी कर रही है, जो 2028 में सिंहस्थ कुंभ से पहले तैयार होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 3,300 हेक्टेयर जमीन अलॉट की जाएगी। क्या है पूरा मामला जानने के खबर अंत तक जरूर पढ़ें।
सिंहस्थ कुंभ से पहले तैयार होगी आध्यात्मिक नगरी
सिंहस्थ कुंभ, जो हर 12 साल में क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित होता है, हिंदू धर्म का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार उज्जैन में एक ऐसी सिटी डेवलप कर रही है, जहां देशभर से आने वाले साधु-संतों को स्थायी जगह मिलेगी। यहां उनके लिए आश्रम, धर्मशालाएं, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
धार्मिक नगरी के साथ उज्जैन में बनेगा नया एयरपोर्ट
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने ऐलान किया कि उज्जैन में एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इससे धार्मिक और पर्यटन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा और उज्जैन देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए और भी ज्यादा कनेक्टेड होगा। इस दौरान सरकार ने विमान सेवाओं को बढ़ाने के लिए 5 बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए।
धार्मिक नगरी में क्या-क्या होगा खास?
- साधु-संतों, महंतों और शंकराचार्यों को अपने आश्रम और अन्न क्षेत्र बनाने की सुविधा मिलेगी।
- प्राइवेट कंपनियां भी इस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट कर सकती हैं, जिससे विकास तेजी से हो।
- धार्मिक, आध्यात्मिक और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- उज्जैन में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नए अंडरब्रिज और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – MP में चना, मसूर और सरसों की MSP खरीदी के लिए पंजीयन शुरू, जानें अंतिम तारीख और प्रक्रिया
मध्य प्रदेश को टूरिज्म हब बनाने की योजना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई पॉलिसी ला रही है। खासकर धार्मिक और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को प्रमोट किया जा रहा है। इसी के तहत उज्जैन को धार्मिक और आध्यात्मिक हब के तौर पर डेवलप करने की योजना बनाई गई है।
इस बड़े ऐलान से न सिर्फ धार्मिक नगरी उज्जैन का महत्व बढ़ेगा बल्कि टूरिज्म और इकोनॉमी को भी जबरदस्त बूस्ट मिलेगा। और यह मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्यप्रदेश बनेगा टेक्नोलॉजी हब, ‘मेड इन इंडिया’ चिप से बदलेगा देश का भविष्य