Home / देश / शिवराज सिंह ने किसानों को दी खुशखबरी, मूंग और उड़द की MSP खरीद को मंजूरी

शिवराज सिंह ने किसानों को दी खुशखबरी, मूंग और उड़द की MSP खरीद को मंजूरी

मध्य प्रदेश के किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। क्योंकि लंबे समय से मूंग और उड़द की खरीद की मांग कर रहे किसानों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर राहत मिलने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी में मूंग और उड़द की खरीदी को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से न सिर्फ किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी।

शिवराज सिंह ने किसानों को दी ये योजनाएं

  • 3.51 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मिली मंजूरी।
  • 1.23 लाख मीट्रिक टन उड़द की खरीद पर भी केंद्र की सहमति।
  • कुल मिलाकर ₹900 करोड़ से अधिक का खर्च उठाएगी केंद्र सरकार।
  • खरीदी PSS (Price Support Scheme) के तहत की जाएगी।
  • किसानों को सीधे भुगतान मिलेगा – बिना किसी दलाल के।

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा – यह फैसला किसानों के हित में है। इसके जरिए उन्हें उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति भी। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अफसरों को सख्त निर्देश दिए

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने किसानों का डिजिटल पंजीकरण आसान और पारदर्शी करने का निर्देश और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाने का, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का ताकि खरीदी में कोई गड़बड़ी न हो और भंडारण में अनियमितताएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएं यह निर्देश दिए। 

मूंग और उड़द की MSP खरीद को मंजूरी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में किसान आंदोलन चल रहा था। किसानों का कहना था कि फसल तैयार है लेकिन MSP पर मूंग खरीदी नहीं हो रही, जिससे उन्हें मंडियों में औने-पौने दाम मिल रहे हैं। अब जब केंद्र सरकार ने राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, तब जाकर किसानों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। और अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूंग की खरीद MSP पर कर दी है तो सभी किसान भाई भी अब खुश है। 

मूंग और उड़द की खरीदी मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत होगी। नजदीकी कृषि केंद्र पर पंजीकरण के बाद सीधे यह फसल खरीदी जाएगी। MSP के अनुसार भुगतान किसानों के बैंक अकाउंट में होगा। हलाकि अब तक खरीदी की तारिख तय नहीं हु है लेकिन राज्य सरकार जल्द खरीदी की तिथि घोषित करेगी। 

देखें क्या बोले किसान?

भोपाल ज़िले के किसान अर्जुन पटेल का कहना है- “हमें मंडियों में औने-पौने दाम मिलते हैं, लेकिन अब सरकार ने सही समय पर फैसला लिया है। अगर खरीदी पारदर्शी हो और पैसा समय पर मिले, तो यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।”

MSP खरीद पर केंद्र सरकार पर बढ़ा वित्तीय भार

शिवराज सिंह ने कहा कि मूंग-उड़द की खरीदी से केंद्र पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। फिर भी सरकार किसानों की भलाई को सर्वोपरि मान रही है। और हमेसा उनके साथ है। 

यह भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना में बड़ा अपडेट: अब हर बहन को मिलेंगे बढ़ कर पैसे – जानिए नया फैसला

उन्होंने यूपी और एमपी दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों से खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, तेज और प्रभावशाली बनाने के लिए योजना बनाने को कहा है। और जल्द ही MSP का रेट और तारिख तय कर ली जाएगी। 

मूंग और उड़द की MSP खरीद की मंजूरी के इस फैसले से मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी। लंबे समय से उठ रही मांग को अब केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। अगर खरीदी सही ढंग से होती है तो यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति बदल सकती है।

क्या आप भी किसान हैं? क्या आपको भी मूंग या उड़द की खरीदी का इंतज़ार था? नीचे कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं। और यह खबर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई-बहनों तक सही जानकारी पहुंचे। और इस तरह की ख़बरों के लिए अपना कल के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें – क्या भारत के खिलाड़ी सिर्फ शतक के लिए खेलते हैं ? ऐसा चलता रहा तो कभी नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *