Home / सरकारी नौकरी / MP में 70,000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती शुरू: बिना परीक्षा, सीधे योग्यता से चयन

MP में 70,000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती शुरू: बिना परीक्षा, सीधे योग्यता से चयन

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश सरकार ने 70,000 से अधिक अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के होगी। यह भर्ती सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी पाने का यह मौका है। और इसमें GFMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन एकत्रित किये जा रहे। 

70,000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती शुरू

अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 26 जून 2025 से MP सरकार ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के तहत शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि चयन किसी प्रतियोगी परीक्षा से नहीं, बल्कि सिर्फ शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर होगा। इससे उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो लंबे समय से नौकरी का इंतज़ार कर रहे और अतिथि शिक्षकों के पद पर अपनी सेवा दे रहें हैं।

GFMS पोर्टल के माध्यम से करे आवेदन 

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की यह भर्ती GFMS (Government Framework Management System) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को यहीं से आवेदन करना होगा। अगर पहले से पंजीकरण नहीं है, तो नया अकाउंट बनाना जरूरी है। आपको इस पोर्टल पर लॉगिन के बाद शैक्षणिक डिटेल्स, जरूरी दस्तावेज और स्कोर कार्ड अपलोड करना होगा।

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की इस भर्ती प्रक्रिया में तीन स्तरों के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिसमे सबसे पहले प्राथमिक शिक्षक जिसके लिए 12वीं पास + D.Ed होना आवश्यक है। माध्यमिक शिक्षक के लिए स्नातक + D.Ed या B.Ed और उच्च शिक्षक के लिए स्नातकोत्तर + B.Ed का होना आवश्यक है। 

अतिथि शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। MP TET पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल सकती है, लेकिन परीक्षा पास होना अनिवार्य नहीं है।

MP अतिथि शिक्षकों की आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान ही सरल राखी गई है। सबसे पहले GFMS पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, TET अंकसूची (अगर हो), आधार कार्ड, समग्र ID आदि दस्तावेज अपलोड करें। अगर आपने हाल ही में कोई नई डिग्री प्राप्त की है, तो स्कोर कार्ड अपडेट करें। स्कूलों के लिए अपनी पसंद दर्ज करें। उपस्थिति अनुरोध को प्रमाणीकरण के लिए सबमिट करें। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। और 5 जुलाई से दस्तावेज सत्यापन शुरू होगा और 9 जुलाई को मेरिट के आधार पर स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के किसानों की बिजली के बिल से आज़ादी, शुरू हुई प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना

अतिथि शिक्षकों की बिना परीक्षा होगी भर्ती

MP में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में न कोई परीक्षा है, न कोई आवेदन शुल्क। मध्य प्रदेश सरकार ने यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने की बात कही है। हालांकि, गलत जानकारी या नकली दस्तावेज देने पर आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। इसीलिए अपलोड करने से पहले दस्तावेजों की स्पष्टता और सटीकता जांच लेना बेहद जरूरी है।

मध्य प्रदेश के युवाओं में अतिथि शिक्षकों की इस भर्ती को लेकर ख़ुशी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फैसले की तारीफ की है कि बिना परीक्षा के, सिर्फ योग्यता के आधार पर नौकरी का अवसर मिलना आम छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बिना परीक्षा चयन से मेरिट वालों को फायदा मिल सकता है।

MP सरकार की ये पहल युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में बिना लंबी परीक्षा प्रक्रिया के मौका दे रही है। अगर आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो GFMS पोर्टल पर तुरंत आवेदन करें और सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। और ऐसी ख़बरों के लिए अपना कल के साथ बने रहें। 

यह भी पढ़ें – MP News: महिला शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए लगाया फर्जी जाति प्रमाणपत्र, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *