close

MP News: मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर के लिए निकली 488 पदों पर भर्ती, मंदिर परिसर की पूरी व्यवस्था में होगा बदलाव

MP News: नमस्कार दोस्तों अगर आप महाकाल के भक्त हैं और आप बार बार वहां दर्शन के लिए जाते रहते हैं तो आप सभी के लिए यह बहुत जरुरी खबर है जिसकी मदद से आप सभी अब आसानी से दर्शन कर पाएंगे और खुद को और भी सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। आपको बता दें कि अब भगवान महाकाल के दरबार में निजी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखाई देंगे। उनकी जगह होमगार्ड के जवान मंदिर परिसर की पूरी व्यवस्था संभालेंगे जिसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।

बार बार सुरक्षा को लेकर उठ रहे थे सवाल 

इससे पहले महाकाल मंदिर में निजी सुरक्षा व्यवस्था कई बार सवाल उठते रहे हैं इसे लेकर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाता था। हालांकि, कई बार इन सुरक्षाकर्मियों पर श्रद्धालुओं से अतिरिक्त शुल्क वसूलने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुके थे। इन आरोपों के बाद सरकार ने सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों से हटाकर होमगार्ड को सौंपने का निर्णय लिया।

488 होमगार्ड पदों को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए 488 होमगार्ड पदों को मंजूरी दी है। उज्जैन के होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि इस नई व्यवस्था का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था जिसे अब मंजूरी मिल गई है। फिलहाल 30 से अधिक होमगार्ड जवानों को पहले ही तैनात किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश में ई-मंडी से किसानों को बड़ी राहत, घर बैठे ही बेच सकेंगे गेहूं फसल

आपको बता दें हर दिन लगभग लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं और अब तो महाकालेश्वर मंदिर में “महाकाल लोक” के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की और अधिक संख्या में वृद्धि हुई है। आम दिनों में यहां रोजाना 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जबकि पर्व और विशेष अवसरों पर यह संख्या 5 से 10 लाख तक पहुंच जाती है।

Author

  • MP News: मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर के लिए निकली 488 पदों पर भर्ती, मंदिर परिसर की पूरी व्यवस्था में होगा बदलाव | Apna Kal

    मैं सृजन अपना कल के लिए आर्टिकल लिखता हूं। समाज में हो रहे घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और विकास से जुड़े विषयों पर लेख लिखना मुझे काफी ज्यादा पसंद है। मेरा उद्देश्य देश की जमीनी सच्चाइयों, स्थानीय संस्कृति और लोगों की आवाज को सामने लाना है।

    View all posts

Leave a Comment

Your Website