MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नए कदम उठा रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “वन स्टॉप सेंटर (सखी) योजना” की शुरुआत की गई जो हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, कानूनी और मानसिक स्वास्थ्य सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है।
वन स्टॉप सेंटर (सखी) योजना क्या है
मध्यप्रदेश मोहन सरकार द्वारा जारी यह ऐसी योजना है जिससे महिलाएँ जो घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, शोषण या अन्य किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं तो यह योजना उन महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान और आवश्यक सहायता प्रदान करता है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें न्याय दिलाने में सहायता करना है।
योजना के तहत मिलने वाली सेवाएँ
- पुलिस सहायता: हिंसा की शिकार महिलाओं को तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
- चिकित्सा सुविधा: यदि महिला को शारीरिक चोटें आई हैं, तो तत्काल चिकित्सा सहायता दी जाती है।
- कानूनी सहायता: महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाती है और जरूरत पड़ने पर मुफ्त वकील की सहायता भी उपलब्ध होती है।
- मनोवैज्ञानिक परामर्श: मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित महिलाओं के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाती है।
- आश्रय सुविधा: जरूरत पड़ने पर महिलाओं को अस्थायी रूप से सुरक्षित आश्रय भी प्रदान किया जाता है।
सखी
वन स्टॉप सेंटरएक ही स्थान पर महिला सुरक्षा और सहायता का समर्पित केंद्र#WomenSafety#WomenEmpowerment #JansamparkMP pic.twitter.com/AE6D4K0VOw
— Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) March 10, 2025
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का आज होगा शुभारंभ, जंगल में छोड़े जाएंगे बाघ और बाघिन
इस योजना ने देशभर में हजारों महिलाओं की मदद की है कई मामलों में, महिलाओं को समय पर सहायता मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी है और वे फिर से आत्मनिर्भर जीवन जीने में सक्षम हुई हैं। इसके अलावा, समाज में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है।