MP News: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की रात अपने निवास पर पारंपरिक विधि-विधान से होलिका दहन कर होली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्धता और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान जताने का अवसर भी है।
मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है जो भक्त प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह कथा न केवल धर्म और विश्वास का प्रतीक है, सत्य और भक्ति के आगे कोई भी बुरी ताकत टिक नहीं सकती। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की नारायण भक्ति को होली उत्सव का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें अच्छाई की विजय और बुराई के अंत का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी सनातन संस्कृति के एक-एक त्यौहार को सभी आनंदित होकर मना रहे है।
होली के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को मंगल कामनाएं…
मध्यप्रदेश के सभी अंचलों में #होली से लेकर रंगपंचमी तक अलग-अलग प्रकार से ये पर्व उत्साह के साथ मनाते हैं, आप सभी को उत्सव की पुन: बधाई : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #होलिका_दहन pic.twitter.com/1IE9LTPCwP
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2025
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: मध्यप्रदेश बजट 2025-26 में किसानों के लिए बड़ा तोहफा
होली का पर्व हमें न केवल खुशियां बांटने का मौका देता है, बल्कि यह जीवन को नई सकारात्मकता से भरने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह संदेश प्रदेशवासियों के दिलों में उत्साह भरने वाला था उनका होलिका दहन का यह आयोजन न केवल परंपराओं का पालन था साथ ही यह एक प्रेरणा भी कि हम सभी अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजते हुए आधुनिकता के साथ आगे बढ़ें।