close

MP News: मोहन सरकार का नया बजट पेश, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खास प्रस्ताव

MP Budget 2025 Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आज बुधवार को तीसरा दिन है। आज मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने पेश किया। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं इस बजट 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं।

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा DA

मध्य प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2025 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन करेगी। धान किसानों को बोनस दिया जाएगा, जबकि लाड़ली बहना योजना के तहत राशि नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि, लाभार्थियों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।

युवाओं और शिक्षा पर फोकस

  • मध्य प्रदेश में 22 नए ITI कॉलेज खुलेंगे।
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
  • 50 जनजातीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा।
  • मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 255 सीटें और MBBS की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  • 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे।

परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • शहरों में ई-बसें चलाई जाएंगी।
  • आम जनता को पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर छूट मिलेगी:
    • परिवहन वाहनों के लिए 15%
    • गैर-परिवहन वाहनों के लिए 25%
  • सभी सरकारी गाड़ियों को 15 साल पूरे होने पर स्क्रैप किया जाएगा।

MP में बनेगा डायनासोर जीवाश्म केंद्र

मध्य प्रदेश के धार जिले में डायनासोर जीवाश्म केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही, खनिज संसाधनों का संरक्षण किया जाएगा।

विपक्ष का हंगामा और कांग्रेस का वॉकआउट

बजट भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस ने मोहन सरकार पर किसानों को उचित समर्थन मूल्य न देने और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की अनदेखी का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें – MP Budget 2025: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिली बड़ी सौगात, 3 लाख नौकरियां और ये बड़े ऐलान

लाड़ली बहना योजना पर सवाल

कांग्रेस विधायकों ने पूछा कि लाड़ली बहना योजना में नई महिलाओं के नाम क्यों नहीं जोड़े गए। मोहन सरकार ने जवाब दिया कि नवंबर 2023 के बाद कोई नया नाम नहीं जोड़ा गया और 3,19,991 महिलाएं उम्र पूरी होने के कारण लाड़ली बहना योजना से बाहर हो गईं।

ग्रामीण परिवहन और अधोसंरचना

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में सस्ते और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

MP बजट 2025 में युवाओं, महिलाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और परिवहन को प्राथमिकता दी गई है। आपके अनुसार यह बजट कैसा अपनी राय नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और यह खबर अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी जरूर साझा करें। 

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश बजट 2025-26: देखिये किस क्षेत्र में कितने करोड़ का बजट, किसानों और युवाओं के लिए क्या है ख़ास

Author

  • Uma ApnaKAl

    मैं उमा, अपना कल की लेखिका हूँ। नीति, योजनाओं और सामाजिक विषयों पर लिखती हूँ, खासतौर पर मध्य प्रदेश और देश से जुड़े मुद्दों पर। मेरा लक्ष्य जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर जागरूकता बढ़ाना है।

    View all posts

Leave a Comment

Your Website