MP Board 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में कई नए नियम लागू किए गए हैं, जिनका शिक्षकों को पालन करना जरूरी होगा। आइए जानते हैं इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक गणना में क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते है कि इस बार किस तरह की जाएगी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन।
कैसे हो रहा है मूल्यांकन?
इस साल उत्तरपुस्तिकाओं की जांच तीन स्तरों पर होगी—मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक। इसके अलावा, शिक्षकों को मूल्यांकन से पहले प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की गलती न हो।
मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया 45 दिनों के अंदर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षकों के लिए नियम तय किए गए हैं:
- एक दिन में 30 से 45 कॉपियां जांचनी होंगी।
- पहले चरण का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू हो चुका है।
- दूसरे चरण का मूल्यांकन 21 मार्च से होगा, जिसमें 40,000 से ज्यादा शिक्षक शामिल होंगे।
शिक्षकों के लिए ये हैं खास नियम
- अगर किसी छात्र ने एक ही प्रश्न का उत्तर कई बार लिखा है, तो सिर्फ एक उत्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।
- CCTV कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच होगी और संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।
- 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा जांची जाएंगी ताकि कोई गलती न हो।
- गलत अंक प्रविष्टि करने वाले शिक्षक और परीक्षक पर कार्रवाई होगी।
- गलत मूल्यांकन पर 100 रुपए का जुर्माना और शिक्षक को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
अंक गणना की नई प्रणाली
इस साल के परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किए गए हैं:
- 10वीं कक्षा में प्रश्नपत्र 75 अंकों का होगा और 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे।
- 12वीं कक्षा में प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंकों का होगा और 30 अंक प्रैक्टिकल के लिए होंगे।
- नॉन-प्रैक्टिकल विषयों में 80 अंक परीक्षा के होंगे और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए होंगे।
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) 30 अंकों के होंगे, जिससे छात्रों के लिए परीक्षा आसान होगी।
MP Board 2025 की परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए इस बार कई सख्त नियम लागू किए गए हैं। इससे छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें अब अपने परिणाम का इंतजार करना होगा। हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों को भी अपडेट रखें।
यह भी पढ़े :- MP News: कुछ ही लोगों को पता है यह सरकारी नौकरी, 380 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, जल्दी करें आवेदन