close

MP News: मध्य प्रदेश में अतिथि पर गिरी गाज, हजारों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी

MP News: मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक हमेसा ही अपने हक़ की लड़ाई लड़ते आये है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी सेवा समाप्ति का आदेश आया है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 18 फरवरी 2025 को जारी एक आदेश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं केवल 30 अप्रैल 2025 तक ही ली जाएंगी।

आदेश में क्या कहा गया है?

लोक शिक्षण संचालनालय की अपर संचालक कामना आचार्य द्वारा जारी आदेश क्रमांक 12/2024-25 के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों और शाला प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही जारी रहेंगी। आप इस आधिकारिक नोटिफिकेशन की एक प्रति यहाँ भी देख सकते है।

MP News: मध्य प्रदेश में अतिथि पर गिरी गाज, हजारों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के खिलाफ?

गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने पूर्व में अतिथि शिक्षकों को रोजगार सुरक्षा देने और उनकी सेवाओं को स्थायी करने को लेकर कई घोषणाएँ की थीं। लेकिन इस आदेश के बाद अतिथि शिक्षकों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। और इस सेवा समाप्ति के आदेश के बाद राज्य के अतिथि शिक्षकों पर गाज गिर गई है। 

देखें कितने शिक्षक होंगे प्रभावित?

मध्य प्रदेश में हजारों अतिथि शिक्षक सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। वे लंबे समय से स्थायी नियुक्ति की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इस आदेश के बाद अब उन्हें नौकरी खोने का डर सता रहा है। राज्य के हजारों अतिथि शिक्षक इस आदेश से प्रभवित होंगे।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए शिवराजसिंह चौहान की बड़ी घोषणा, फसल बेचने का भाड़ा देगी सरकार

अतिथि शिक्षकों में आक्रोश

मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के इस फैसले के बाद अतिथि शिक्षकों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है। कई शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन और सरकार से आदेश वापस लेने की मांग करने की बात भी कही है।

क्या सरकार अपना फैसला बदलेगी?

हालांकि यह नामुमकिन दिखाई देता है की सरकार अपना फैसला बदलेगी, लेकिन फिर भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इस आदेश पर पुनर्विचार करेगी या फिर शिक्षक संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। और वापस सड़कों में उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें – MP News: सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया नक्शा’ पायलट प्रोजेक्ट, लाड़ली बहना योजना पर भी बड़ा ऐलान

Author

  • Uma ApnaKAl

    मैं उमा, अपना कल की लेखिका हूँ। नीति, योजनाओं और सामाजिक विषयों पर लिखती हूँ, खासतौर पर मध्य प्रदेश और देश से जुड़े मुद्दों पर। मेरा लक्ष्य जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर जागरूकता बढ़ाना है।

    View all posts

Leave a Comment

Your Website