Ration Card eKYC :अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और अभी तक आपने eKYC नहीं करवाया तो तुरंत करवा लें 31 मार्च 2025 के बाद सरकार उन लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा सकती है, जिन्होंने अपनी केवाईसी पूरी नहीं की। इससे आपको मुफ्त राशन मिलने में परेशानी हो सकती है।
अगर आप किसी दूसरे राज्य में रह रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अपने गृह राज्य लौटने की जरूरत नहीं है। आप जहां भी हैं, वहीं के नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के जरिए eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बिहार, झारखंड और पंजाब में 31 मार्च डेडलाइन
बिहार, झारखंड और पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना है। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा लें, वरना अप्रैल से आपको राशन मिलना बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, आपका नाम लाभार्थियों की सूची से भी हटाया जा सकता है। बिहार, झारखंड और पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। अगर इस तारीख तक केवाईसी नहीं करवाई गई, तो राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।
कैसे करें eKYC?
- PDS की दुकान पर जाएं और डीलर की मदद से फ्री में आधार सीडिंग करवाएं।
- झारखंड में Facial e-KYC की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
- Mera e-KYC ऐप और AadhaarfaceRD ऐप की मदद से घर बैठे भी eKYC कर सकते हैं।
पंजाब सरकार ने भी जारी किए सख्त निर्देश
पंजाब में भी 31 मार्च तक eKYC जरूरी कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपने परिवार के सभी सदस्यों की KYC नहीं करवाई, तो आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है। सरकार यह प्रक्रिया इसलिए करवा रही है ताकि राशन सही हकदारों तक पहुंचे और फर्जीवाड़ा रोका जा सके। इसलिए समय रहते अपना eKYC करवाएं और बिना रुकावट राशन का लाभ उठाएं।
क्या करना होगा?
- अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर eKYC करवाएं।
- राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार वेरीफिकेशन जरूरी है।
- अगर eKYC नहीं हुआ तो अप्रैल से राशन मिलना बंद हो सकता है।
यूपी में बढ़ी तारीख – 31 मई तक मौका
उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड eKYC की तारीख बढ़ाकर 31 मई 2025 कर दी है। आपको बस अपने नजदीकी PDS दुकान (राशन की दुकान) या डीलर के पास जाकर eKYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- फर्जी राशन कार्ड की पहचान करने के लिए।
- जरूरतमंदों को सही तरीके से राशन मिले, इसलिए यह अनिवार्य किया गया है।
- हर यूनिट की 100% केवाईसी कराना जरूरी है ताकि कोई गड़बड़ी न हो।
अगर eKYC नहीं करवाया तो क्या होगा?
- राशन कार्ड रद्द हो सकता है।
- अप्रैल 2025 से फ्री राशन मिलना बंद हो सकता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
जल्दी करें! राशन कार्ड धारकों के लिए यह जरूरी प्रक्रिया है। 31 मार्च (बिहार, झारखंड, पंजाब) और 31 मई (यूपी) से पहले eKYC करवाएं और मुफ्त राशन का लाभ जारी रखें।
यह भी पढ़े :- Ladli Behna Awas Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं को मिलेगा पक्का मकान