Home / मध्यप्रदेश / अब 16 जून को आएंगे लाड़ली बहना के खाते में रुपये, जबलपुर से सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

अब 16 जून को आएंगे लाड़ली बहना के खाते में रुपये, जबलपुर से सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त अब 16 जून 2025 को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा (तहसील शहपुरा) में आयोजित लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और एक क्लिक से प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के बैंक खातों में ₹1250 ट्रांसफर करेंगे।

अहमदाबाद हादसे की वजह से बदली तारीख

इससे पहले यह कार्यक्रम 13 जून को प्रस्तावित था, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा कि दुख की इस घड़ी में मैं देशवासियों के साथ हूं। इसी के चलते लाड़ली बहना सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया।

कलेक्टर कार्यालय ने की पुष्टि

जबलपुर कलेक्टर कार्यालय ने नई तारीख की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि यह सम्मेलन अब 16 जून 2025 को ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे और लाड़ली बहनों को 25वीं किश्त की सौगात देंगे।

लाड़ली बहना योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम

मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाएं इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू खर्चों में मदद देना है। अब तक 24 किश्तें दी जा चुकी हैं और 25वीं किश्त को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है।

बेलखेड़ा बनेगा महिला सशक्तिकरण का केंद्र

16 जून को जबलपुर के बेलखेड़ा गांव में लाड़ली बहना सम्मेलन के जरिए महिला सशक्तिकरण का बड़ा आयोजन होगा। यह सिर्फ एक आर्थिक ट्रांसफर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सरकार के समर्थन का प्रतीक है।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी एक नजर में

  • कार्यक्रम की नई तारीख: 16 जून 2025 (सोमवार)
  • स्थान: ग्राम बेलखेड़ा, तहसील शहपुरा, जिला जबलपुर
  • मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • योजना: लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त
  • राशि: ₹1250 प्रति लाभार्थी
  • लाभार्थी महिलाएं: लगभग 1.27 करोड़। 

यह भी पढ़ें – MP के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, लेकिन पेंशनर्स अब भी इंतज़ार में

लाड़ली बहनो में लौटी उम्मीद

13 जून का कार्यक्रम स्थगित होने से महिलाओं में हल्की निराशा जरूर आई थी, लेकिन 16 जून की तारीख घोषित होने के साथ ही एक बार फिर उम्मीद और उत्साह का माहौल लौट आया है। अब सभी बहनें इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जब उनके खातों में सीधे सरकार से आर्थिक सहायता पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें – MP संविदा कर्मियों को नहीं भाया वेतन इंक्रीमेंट, बोले ऊंट के मुंह में जीरा है ये बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *