MP News: MP के लाखों बच्चों की गर्मी की छुट्टियाँ खत्म होने जा रही हैं। 16 जून 2025 से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। लेकिन गर्म हवाओं और लू के चलते अब स्कूल टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव संभव है! शिक्षक संगठनों ने सरकार से मॉर्निंग शिफ्ट की अपील की है।
MP में 16 जून से खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश में 15 जून को गर्मी की छुट्टियों का समापन हो रहा है। इसके बाद 16 जून 2025, सोमवार से राज्य भर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में पढ़ाई फिर शुरू होगी। लेकिन तापमान में तेजी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूल की टाइमिंग बदलने की मांग उठाई है।
मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल चलाने की अपील
मध्य प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि स्कूलों को सिर्फ सुबह की पाली में 7:30 से 12:30 बजे तक चलाया जाए। इससे बच्चों और शिक्षकों दोनों को गर्मी से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़ेगा।
नव नियुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित गौतम और शासकीय शिक्षक संगठन के उपेंद्र कौशल ने यह मांग स्कूल शिक्षा मंत्री तक पहुंचाई है। उनका कहना है कि दोपहर की क्लासेस बच्चों के लिए बीमारियों और लू का खतरा बढ़ा सकती हैं।
स्कूल खुलते ही मिलेगा एडमिशन और किताबें
-
1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है
-
अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है
-
सरकारी स्कूलों में 12 अगस्त तक एडमिशन जारी रहेंगे
जहां अब तक छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं, वहां पर स्कूल खुलने के साथ ही किताबों का वितरण किया जाएगा। अप्रैल से किताबों की सप्लाई प्रदेशभर में शुरू कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें – अब 16 जून को आएंगे लाड़ली बहना के खाते में रुपये, जबलपुर से सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर
देखें स्कूल टाइमिंग बदलेगा या नहीं?
फिलहाल, स्कूल टाइमिंग को लेकर अंतिम फैसला विभाग द्वारा नहीं लिया गया है, लेकिन मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अगर तापमान ऐसा ही रहा, तो जल्द ही राज्य भर में सुबह की एकल पाली का ऐलान हो सकता है।
क्या भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदलना चाहिए? क्या मॉर्निंग शिफ्ट से बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों को फायदा होगा? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं और खबर को शेयर करें। साथ ही इस तरह की ख़बरों के लिए अपना कल न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें – MP के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, लेकिन पेंशनर्स अब भी इंतज़ार में
One Comment
Yes esa hona chayei school time change hona chayie