Home / देश / PM से मुलाकात में सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, सीहोर कृषि मेले से लेकर पीएम मित्र पार्क तक रखीं विकास योजनाएं

PM से मुलाकात में सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, सीहोर कृषि मेले से लेकर पीएम मित्र पार्क तक रखीं विकास योजनाएं

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जल संरक्षण, कृषि, मेट्रो और टेक्नोलॉजी से जुड़े अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम मोहन यादव जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी दी और आगामी आयोजनों के लिए आमंत्रित भी किया।

PM से मुलाकात में सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

PM मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई दिल्ली में हुई यह मुलाकात औपचारिक जरूर थी, लेकिन इसके संदेश गहरे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “जल गंगा संवर्धन अभियान” के समापन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। इसके साथ ही अक्टूबर में सीहोर में प्रस्तावित वृहद कृषि मेले में आने का आमंत्रण भी दिया।

यह आमंत्रण केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और जल संरक्षण अभियानों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास है। सीएम मोहन यादव ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर भी पोस्ट साझा किया। जिसे आपकी सुविधा के लिए ेहुमने नीचे एम्बेड किया हुआ आप इस पर भी एक नजर डाल सकते है। 

धार में पीएम मित्र पार्क, भोपाल मेट्रो और ग्वालियर टेलीकॉम हब पर चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने प्रधानमंत्री को धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क की जानकारी दी। यह पार्क टेक्सटाइल सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा इंदौर मेट्रो, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट और ग्वालियर में टेलीकॉम पार्क की योजनाएं भी चर्चा में रहीं। सीएम मोहन यादव ने बताया कि कैसे ये प्रोजेक्ट्स न सिर्फ शहरों की सूरत बदलेंगे, बल्कि रोजगार और निवेश को भी बढ़ावा देंगे।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे कि गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। यह संकेत है कि सरकार सिर्फ बातों से नहीं, आंतरिक सुरक्षा और समावेशी विकास पर भी बराबर ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़ें – CM मोहन को खून से लिखा पत्र: लाड़ली बहनों का दर्द छलका, MP में वेटिंग शिक्षकों का फूटा ग़ुस्सा

पीएम और सीएम की यह मुलाकात सिर्फ औपचारिकता नहीं थी, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने की रणनीति का हिस्सा था। प्रधानमंत्री से सीधा संवाद और उन्हें राज्य की योजनाओं से जोड़ना, राजनीतिक तौर पर भी एक मज़बूत कदम माना जा रहा है।

सीएम मोहन यादव इस मुलाकात के ज़रिए साफ संकेत दे रहे हैं कि विकास ही प्राथमिकता है और केंद्र-राज्य दोनों के साथ से ही यह संभव है।

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम माना है। कई युवाओं ने उम्मीद जताई है कि भोपाल मेट्रो और टेलीकॉम पार्क जैसे प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा।

यह भी पढ़ें – Sampatiya Uikey: संपतिया उइके की प्रेरणादायक कहानी, मंडला की बेटी से मंत्री बनने का सफर

सीएम मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से यह मुलाकात, मध्य प्रदेश के लिए कई संभावनाओं के दरवाज़े खोल सकती है, आपको क्या लगता है क्या इन योजनाओं से राज्य का भविष्य बदलेगा? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं। और इस तरह की ख़बरों के लिए जुड़े रहें अपना कल के साथ।

One Comment

  • Your ability to distill complex concepts into digestible nuggets of wisdom is truly remarkable. I always come away from your blog feeling enlightened and inspired. Keep up the phenomenal work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *