Home / मध्यप्रदेश / सरकारी अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में घुंसा सांप, एक बिस्तर पर नर्स और सांप दोनों सो रहे थे ?

सरकारी अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में घुंसा सांप, एक बिस्तर पर नर्स और सांप दोनों सो रहे थे ?

नमस्कार दोस्तों, सरकारी अस्पताल के किस्से तो आप बहुत से सुनते रहते होंगे लेकिन आज एक और अजीब गरीब खबर आया है जहाँ मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के सरकारी अस्पताल में सांप नजर आया सोचिए आप अस्पताल के वार्ड में हैं, जहां उम्मीद की किरणें जन्म ले रही है और उसी जगह अचानक एक ज़हरीला सांप दिख जाए।

जी हाँ दोस्तों ऐसा ही कुछ हुआ ग्वालियर के मुरार इलाके के एक प्रसूति गृह में जहाँ एक नर्स को ड्यूटी के दौरान सांप ने काट लिया। नर्स का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह सांप अस्पताल में घुंस कर बिस्तर पर जा बैठा था देर रात ड्यूटी कर रही नर्स ज्योति अहिरवार ने जैसे ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेटना चाहा तभी उसे कान के पास कुछ चुभता सा महसूस हुआ। पहले तो उसे लगा कि शायद कोई चूहा है पर जब उसने करवट ली और नज़र बिस्तर के सिरहाने गई तो वो सन्न रह गई जहाँ उसने देखा कि एक सांप आराम से बैठा हुआ है। 

इसके बाद ज्योति ने डर की वजह से चीखने लगी चीख सुनते ही maternity ward में भर्ती सभी महिलाएं घबरा गईं और वहाँ मौजूद नवजात बच्चों को लेकर बाहर की ओर दौड़ पड़ीं इस घटना के बाद पूरे वार्ड में डर का माहौल बन गया। नर्स को फौरन ग्वालियर के 1000 बिस्तर वाले बड़े अस्पताल में एडमिट किया गया जहाँ डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नज़र रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें –  पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश, जबलपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और ग्वालियर में IMD का यलो अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ हरकत में आया। उन्होंने सांप को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वह दिखाई देने के बाद तुरंत कहीं ग़ायब हो गया। उस कमरे को फिलहाल पूरी तरह सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *