मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, डेयरी यूनिट खोलने वालों को मिलेगा सरकार से सीधा अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज किसानों के लिए एक नई सौगात का ऐलान किया। अब जो किसान डेयरी यूनिट शुरू करेंगे, उन्हें सरकार से आर्थिक मदद यानी सीधा अनुदान मिलेगा। यह पहल किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

डेयरी सेक्टर को मिलेगी सरकार से मजबूती

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि “हमारी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।” अब सरकार डेयरी व्यवसाय में कदम रखने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। यह अनुदान पशुपालन को व्यावसायिक रूप में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी भी साझा की जिसे आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे अटैच किया है आप देख सकते हैं। 

गांव-गांव में उभरेगा नया स्वरोजगार मॉडल

इस योजना से सिर्फ दूध उत्पादन ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि हर गांव में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। चारा उत्पादन, पशु देखभाल, दूध की प्रोसेसिंग और बिक्री जैसे कई क्षेत्र इससे जुड़े हुए हैं, जिससे युवाओं और महिलाओं को भी स्वरोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, अब चित्रकूट भी बनेगा अयोध्या की तरह

कृषि से जुड़े व्यवसायों को मिलेगा बढ़ावा

खेती अब सिर्फ फसल उगाने तक सीमित नहीं रहेगी। डेयरी जैसी इकाइयों के ज़रिए किसान नियमित आमदनी का एक नया स्रोत बना सकेंगे। ये प्रयास आत्मनिर्भर भारत के तहत ‘एक किसान – कई कमाई के स्रोत’ मॉडल को भी मजबूती देंगे।

कई बार किसानों को खेती से होने वाली आय में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ता है, लेकिन अगर वो डेयरी यूनिट जैसे वैकल्पिक व्यवसाय से जुड़ते हैं तो आमदनी ज्यादा स्थिर और नियमित हो सकती है। सरकार का ये कदम गांव के युवाओं को भी ‘किसान उद्यमी’ बनने के लिए प्रेरित कर सकता है।

यह भी पढ़ें – MP News: बैतूल की धरती पर विकास की बौछार, 464 करोड़ की सौगात और महिलाओं को स्टार्टअप की नई उड़ान

Leave a Comment