होली का निबंध 10 लाइन Class 5th से 10th

होली का निबंध 10 लाइन

 

होली का त्योहार हिंदुओं का पवित्र और एक लोकप्रिय त्योहार है। यह त्यौहार भारत सहित कई अन्य देशों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारतवर्ष का यह ऐतिहासिक त्यौहार बसंत ऋतु में प्रतिवर्ष फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार मार्च के महीने में मनाया जाता है।रंगो का उत्सव  से भरा यह त्यौहार प्यार और स्नेह का प्रतीक है।होली का यह  त्यौहार भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गौरव है।

Let’s start the topic होली का निबंध 10 लाइन

होली का निबंध

होली का निबंध 10 लाइन

होली का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही अनोखा और उत्सव से भरा त्योहार हैं यह त्यौहार लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां प्यार स्नेह का  संदेश लेकर आती है। आज के दिन लोग अपने जीवन से सारी कुरीतियों को निकाल कर आपस में मिल जुलकर ढेर सारा प्यार और खुशियां बांटते हैं और फिर एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हैं। गांव में देवर भाभी के ऊपर रंग डालते हैं। यह त्यौहार रिश्तो को आपस में मजबूत तरीके से जोड़ कर रखती है। यह त्यौहार लोगों के जीवन से सारी खटाई दूर कर देता है।और फिर मिठास से लोगों को जीवन भर देता है। होली का यह  उत्सव अलग-अलग प्रदेशों में अलग अलग तरीके मनाया जाता है। 

मथुरा का वृंदावन में होली का उत्सव होली से 15 दिन पहले वहां पर इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। मथुरा का वृंदावन में होली के 1 दिन पहले वहां पर लड्डू मार होली खेला जाता है। और फिर लोगों के ऊपर मोतीचूर का लड्डू बरसाया जाता है ऐसा माना जाता है कि जिन किसी को भी लड्डू मार होली में उनके हाथों में लड्डू मिलता है, तो उनके ऊपर भगवान कृष्ण की असीम कृपा होती है। मथुरा के लोग कृष्ण और राधा का प्यार को याद करते हुए होली के दिन लठमार होली खेलते हैं जिसमें स्त्री पुरुष के ऊपर डंडा बरसाती है। होली का त्यौहार खुशियों का प्रतीक है।

होली के दिन युवा लोग टोली बनाकर ढोलक और मृदंग के साथ होली मनाते हैं और फिर एक गांव से दूसरे गांवों तक नाचते गाते बजाते हुए फाग होली खेलते है। फाग होली का परंपरा बहुत ही पुराना है। फाग होली पर लोग आपस में जुगलबंदी करते हैं। और फिर ढेर सारा रंग और गुलाल एक दूसरे पर उड़ाते हैं बहुत सारे जगहों पर भांग होली भी खेला जाता है आज के दिन लोग दूध और गुड से बनी हुई भांग का सेवन करते हैं।

होली पर कहानी 

Story of holi in hindi

होली का उत्सव हर भारतवासी के मन को लुभाता है। होली का उत्सव लोगों के जीवन में खुशियां, प्रेम, स्नेह का अवसर लेकर आता है। होली का यह त्योहार लोगों के बेरंग जीवन को रंगों से भर देता है। होली का हमारे जीवन में कई मायने हैं आज के दिन लोग होलिका दहन करते हैं ऐसा कहा जाता है प्राचीन काल में हिरण कश्यप नाम का एक दुस्ट दानव ब्रह्मा जी का आराधना करके अमर होने का वरदान प्राप्त कर लिया था। जिसे ना तो आकाश में, न हीं पताल में, ना दिन में, ना रात में, ना ही इस धरती पर कोई उसे नहीं मार सकता था ऐसा वरदान उसने ब्रह्मा जी से प्राप्त कर लिया था। और फिर खुद को भगवान मानने लगा। और अपनी तुलना बाकी देवताओं से करने लगा।

अपनी प्रजा को यह आज्ञा दिया कि तुम सब भगवान विष्णु की पूजा करने की वजह हमारी पूजा करो लेकिन उनका अपना ही पुत्र प्रलाद अपने पिता की पूजा करने से इंकार कर दिया। और वह भगवान विष्णु का प्रतिदिन पूजा करते थे। प्रलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। भगवान विष्णु का पूजा करना प्रलाद के पिता हिरण कश्यप को बिल्कुल पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने ही पुत्र प्रलाद को अग्नि में जलाने के लिए अपनी बहन होलिका की गोद में बिठा दिया।

हिरनकश्यप की बहन होलिका के पास एक ऐसा कपड़ा था जिसे ओढ़ने के बाद अग्नि भी उसे नहीं जला सकता था। इसलिए वह अपने भाई हिरणकश्यप के कहने पर प्रलाद को अग्नि में जलाने के लिए अपनी गोद में लेकर अग्नि की सैया में बैठ गई। प्रलाद के ऊपर भगवान विष्णु की कृपा था, भगवान विष्णु उस कपड़े को होलिका के शरीर के ऊपर से हटाकर प्रलाद के शरीर के ऊपर कर दिये जिसकी वजह से प्रलाद अग्नि में जलने से बच गया और होलिका आग में जलकर राख हो गई। और फिर सच्चाई की जीत हुई बुराई का अंत हो गया। तब से लेकर आज तक हम होली के दिन होलिका दहन करते हैं और अपने जीवन की सारी बुराइयां और नकारात्मक चीजों को होलिका के अगनि के साथ जला देते है।story-of-holi-in-hindi

 

होली का निबंध 10 लाइन

  • होली हिंदुओं का त्यौहार है भारतवर्ष में होली का त्यौहार लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं होली केवल एक त्यौहार ही नहीं है बल्कि लोगों को अपनों से जोड़कर रखने वाला एक खूबसूरत समा है
  • होली का त्यौहार भारत कि कई ऐतिहासिक त्यौहारों में से एक है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का बहुत सी मान्यताएं हैं। लोग इस त्यौहार को बड़े ही खुशी, उल्लास के साथ प्रेम पूर्वक मनाते है
  • आज के इस आधुनिक युग में होली का त्यौहार केवल हिंदू धर्म के लोग ही नहीं बल्कि विश्व भर में सभी धर्मों के लोग इस त्यौहार को बड़े ही खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं और आपस में खुशियां बांटते हैं।
  • होली केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि हमारे पौराणिक गाथाओं से जुड़ी एक ऐसी मान्यताएं जो हमारी सभ्यता और संस्कृति को गौरवान्वित करती है।
  • बसंत ऋतु में मनाए जाने वाले त्योहार प्रतिवर्ष फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार या त्यौहार मार्च के महीने में मनाया जाता है।
  • होली खुशियों और उत्साह का त्यौहार है, जिनके आगमन पर लोगों का जीवन नई किरण, नई ऊर्जा और उमंग से भर जाता है। वैसे तो भारत में प्रतिवर्ष अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं। रंगों का यह त्यौहार जिसे हम होली कहते हैं। यह त्यौहार भारतवासी के लिए एक बहुत ही अनोखा और खास पर्व होता है जिनके आगमन पर परिवार में खुशियों का समावेश होती है।
  • होली के अवसर पर लोग होलिका दहन करते हैं लोगों का मान मानना है कि बहुत समय पहले दानव राज हिरणकश्यप ने अपना बेटा प्रलाद को मृत्यु देने के लिए होलिका की गोद में बिठाकर आग लगा दिया ताकि प्रलाद जलकर भस्म हो जाए, हिरणकश्यप की बहन होलीका को वरदान था आग में न जलने की उस दिन होलीका जलकर भस्म हो गई और प्रलाद को कुछ नहीं हुआ और वह सही सलामत अग्नि से बाहर आ गया क्योंकि वह भगवान का परम भक्त था।
  • होली को वास्तव में किसानों का त्यौहार भी कहा जाता है क्योंकि होली के आगमन पर खेतों में गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसल पक चुकी होती है किसान अपने पके हुए फसल को लहलहाते हुए देख खुशी से झूम उठते है।नई फसल को भून कर  उनका पूजा करते है। और फिर रंग और गुलाल से होली खेलते हैं। और फिर अपना परिवार मित्रों, रिश्तेदारों सब से मिलकर खुशियां बांटते है।
  • होली के त्यौहार पर सरकारी और निजी संस्थाओं में लोगों को अवकाश दी जाती है। होली के दिन लोग अपने घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं और फिर लोगो में बांटते है।
  • होली को मनोरंजन का भी एक बहुत बड़ा त्यौहार कहा जाता है। क्योंकि होली ही एक ऐसा त्यौहार है। जिसे हर उम्र के लोग बरे खुशी और आनंद पूर्वक मनाते हैं।
  • होली के दिन युवा लोग टोली बनाकर ढोलक और मृदंग के साथ होली मनाते हैं और फिर एक गांव से दूसरे गांवों तक नाचते गाते बजाते हुए फाग होली खेलते है। फाग होली का परंपरा बहुत ही पुराना है। फाग होली पर लोग आपस में जुगलबंदी करते हैं। और फिर ढेर सारा रंग और गुलाल एक दूसरे पर उड़ाते हैं

I hope guys you love this होली का निबंध 10 लाइन

इसे भी पढ़िए

Author

  • Princi Soni

    I have been writing for the Apna Kal for a few years now and I love it! My content has been Also published in leading newspapers and magazines.

Leave a Comment

Your Website