Home / सरकारी योजनाएं / लाड़ली बहना योजना में बड़ा अपडेट: अब हर बहन को मिलेंगे बढ़ कर पैसे – जानिए नया फैसला

लाड़ली बहना योजना में बड़ा अपडेट: अब हर बहन को मिलेंगे बढ़ कर पैसे – जानिए नया फैसला

Ladli Bahna Yojana Latest Updates: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नया अपडेट सामने आया है। इस बार लाड़ली बहनों की राखी और दिवाली दोनों खास होने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना में बड़ा बदलाव करते हुए हर महीने मिलने वाली राशि को 1500 रुपये करने की घोषणा कर दी है, जो दिवाली से लागू होगी। यही नहीं, सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 5 वर्षों में यह राशि बढ़कर 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचा दी जायगा।

दिवाली से शुरू होगा नया बदलाव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली हर महीने की आर्थिक सहायता राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा, और यह बदलाव इस साल की दिवाली से लागू होगा। यानी नवंबर 2025 से बहनों के बैंक खाते में 1500 रुपये प्राप्त होंगे।

इस घोषणा के साथ लाखों महिलाएं अब और ज्यादा सशक्त होंगी। मोहन यादव ने कहा – “हमारी बहनें आत्मनिर्भर बनें, यही हमारा सपना है।”

5 साल में मिलेगा 3000 रुपये प्रतिमाह

मध्य प्रदेश सरकार केवल 1500 रुपये पर नहीं रुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी बताया कि अगले 5 वर्षों में इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह दी जाने वाली सहायता राशि को 3000 रुपये तक कर दी जाएगी। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक स्थिति दोनों में सुधार होगा।

देखें कौन-कौन महिलाएं उठा सकेंगी लाभ?

लाड़ली बहना योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं एवं बहने उठा सकती हैं, जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज में आपके पास आधार कार्ड, समग्र ID, बैंक खाता और मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है। 

लाड़ली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया के लिए आप नजदीकी पंचायत कार्यालय या योजना के पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

हलाकि फ़िलहाल आवेदन प्रक्रिया बंद है। लेकिन सरकार नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया और तीसरा चरण शुरू कर सकती है, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रह जाए।

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की ज़िंदगी

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी और शुरूआती महीनों में 1000 रुपये प्रतिमाह का लाभ महिलाओं को दिया जाता था। अब तक इससे 1.3 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

लाड़ली बहना योजना में लाभार्थी गांव की निवासी राधा बाई बताती हैं कि पहले हम बच्चों की पढ़ाई या दवा के लिए पैसे जोड़ते थे, अब ये 1250 रुपये से बहुत मदद मिल जाती है। अगर 1500 रुपये मिलेगा, तो हम और ज्यादा आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

लाड़ली बहना योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि महिलाओं को सम्मान और निर्णय लेने की ताकत भी देती है।

यह भी पढ़ें – MP की सीखो कमाओ योजना में नया अपडेट, अब कॉलेजों में खुलेंगे पंजीयन काउंटर

मेरे अनुसार कुछ लोग इस योजना को आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन पैसों ने महिलाओं की ज़िंदगी को सीधा प्रभावित किया है। यह योजना 1000 रुपये से 1250 रुपये फिर 1500 रुपये और फिर 3000 रुपये तक करने का वादा है, लेकिन इसका सकारात्मक असर इन महिलाओं की आज़ादी, निर्णय क्षमता और घरेलू भूमिका पर साफ दिख रहा है।

आपका अनुसार क्या लाड़ली बहना योजना महिलाओं को सशक्त बना रही है या यह सिर्फ वोट बटोरने का तरीका है?
नीचे कमेंट करें और अपनी राय बताएं, आपकी सोच मायने रखती है। और इस तरह की ख़बरों के लिए जुड़े रहें अपना कल के साथ। 

यह भी पढ़ें – MP Anganwadi Bharti 2025: मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी पदों पर निकली भर्ती, महिलाएं इस तरह करें आवेदन

Tagged:

One Comment

  • मोहन जी की सरकार ने 2 साल से पैसे नहीं बढ़ाए अब 3 साल में 3000 क्या करेंगे हर 6 महीने में 250 रुपए बढ़ने चाहिए चुनाव पास आयेंगे 3000 करेंगे

Leave a Reply to Ramparsadsen Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *