Home / मध्यप्रदेश / मध्य प्रदेश में खुशहाली की नई सौगात: लाड़ली बहनों को 1553 करोड़, किसानों और पेंशनधारकों को भी राहत

मध्य प्रदेश में खुशहाली की नई सौगात: लाड़ली बहनों को 1553 करोड़, किसानों और पेंशनधारकों को भी राहत

मध्य प्रदेश में समृद्धि और खुशियों की एक नई तारीख आज 10 फ़रवरी को जुड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक वित्तीय सहायता जारी करेंगे। सरकार के संकल्प को मजबूत करते हुए, मुख्यमंत्री जी आज 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 रुपये करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही किसानों और पेंशनधारकों को भी राहत मिलने वाली है। 

आज मिलेगा तीन बड़ी योजनाओं का लाभ

आज 3 बड़ी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत बड़ी राशि वितरित की जाएगी। जिसमें लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना की राशि वितरित होगी। 

  • लाड़ली बहना योजना: 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1553 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 56 लाख हितग्राहियों को 337 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • किसान कल्याण योजना: 81 लाख अन्नदाताओं को 1624 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ की सौगात, आज मिलेगा बड़ा तोहफा

मध्य प्रदेश की खनिज संपदा और औद्योगिक विस्तार

मध्य प्रदेश अपने समृद्ध खनिज संसाधनों के कारण औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं खोल रहा है। राज्य तांबा, मैंगनीज और हीरा उत्पादन में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। खनिज संपदा पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार नए निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी कर रही है।

नए निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को “Global Investors Summit 2025” का आयोजन किया जाएगा। इस समिट में देश-विदेश के निवेशकों और उद्योगपतियों का स्वागत किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य राज्य में निवेश बढ़ाकर औद्योगिक विकास को नई गति देना है। मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें – CM Ladli Behna Yojana 21th Installment Date: फरवरी में होगी जारी 21वीं किश्त बैंक खाते में आएंगे ₹1500

Tagged:

One Comment

Leave a Reply to chhatarsingh pawar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *