Home / मध्यप्रदेश / MP में ₹1700 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें, कॉलोनियों की सड़कों की भी होगी मरम्मत

MP में ₹1700 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें, कॉलोनियों की सड़कों की भी होगी मरम्मत

MP News: बरसात से पहले अब आपको खराब सड़कों से जूझना नहीं पड़ेगा! मध्यप्रदेश सरकार ने ₹1700 करोड़ रुपए की बड़ी राशि सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए मंजूर कर दी है। यह फैसला नागरिकों को बारिश के समय होने वाली परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। आइए जानते हैं इस बजट से किस इलाके को कितना फायदा मिलेगा।

1700 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को ₹1700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है ताकि वे नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत समय रहते करा सकें। इससे बारिश शुरू होने से पहले ही सड़कें दुरुस्त की जा सकेंगी।

हर साल नगरीय निकायों को बजट का इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरम्मत देर से शुरू होती है और बारिश में रास्ते और खराब हो जाते हैं। लेकिन इस बार सरकार ने अग्रिम बजट देकर समस्या को समय रहते हल करने की कोशिश की है।

देखें कहाँ-कहाँ बनेंगी सड़कें

  • रहवासी कॉलोनियों के मुख्य मार्गों और अंदरूनी सड़कों पर विशेष ध्यान

  • छोटी पुलिया, पहुंच मार्ग, और नाली-ड्रेनेज से जुड़ा कार्य भी इस बजट से होगा

  • कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के परामर्श से तय होंगे

संभाग को मिली इस तरह राशि

संभाग आवंटित राशि (₹ करोड़ में)
जबलपुर 188
उज्जैन 168
इंदौर 167
भोपाल 165
नर्मदापुरम 147
रीवा 138
ग्वालियर 110
शहडोल 76
चंबल 72
सागर 61 (सबसे कम)

यह भी पढ़ें – जल गंगा संवर्धन अभियान: जल संचय करने वाले जिलों में खंडवा देश भर में नंबर, मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर नगर निगमों को विशेष रूप से ₹25-25 करोड़ मिले हैंनगरीय विकास विभाग के इंजीनियर इन चीफ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि यह राशि तत्काल कार्य शुरू करने के लिए जारी की गई है। इससे नगरीय निकाय स्थानीय जरूरतों के अनुसार फुर्ती से काम कर पाएंगे।

इस कदम से नागरिकों को बरसात में खराब सड़कों, गड्ढों और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। यदि योजना के अनुसार काम हुआ, तो आने वाले महीनों में सड़कों की स्थिति में साफ़ सुधार दिखेगा।

यह भी पढ़ें – MP News: उज्जैन में इतिहास रचने जा रहे सीएम मोहन यादव, ₹864 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *