Home / सरकारी योजनाएं / मध्य प्रदेश के किसानों की बिजली के बिल से आज़ादी, शुरू हुई प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना

मध्य प्रदेश के किसानों की बिजली के बिल से आज़ादी, शुरू हुई प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना

मध्यप्रदेश में किसानों को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सोलर पंप पोर्टल लॉन्च कर दिया है। अब किसान खुद तय करेंगे कि उन्हें कितनी क्षमता का सोलर पंप चाहिए, और बिजली उत्पादन में सरकार को सहयोग देंगे। सीएम मोहन यादव ने भिण्ड जिले की तहसील मेहगांव के ग्राम दंदरौआ में आयोजित किसान सम्मेलन में इस पोर्टल का शुभारम्भ किया। 

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य है कि किसानों को महंगे बिजली बिलों की झंझट से मुक्ति दिलाकर सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत किसान अपने खेत में सोलर पंप लगाकर न सिर्फ सिंचाई कर सकेंगे, बल्कि अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर आमदनी भी कमा सकेंगे। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 32 लाख से ज़्यादा किसान इस योजना से जुड़ें।

 किसान खुद चुनेंगे सोलर पंप की यूनिट

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना की सबसे खास बात यह है कि किसान अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से 36 अलग-अलग क्षमताओं वाली पैनलबद्ध इकाइयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 1 हार्सपावर से लेकर 7.5 हार्सपावर तक के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस योजना में पहले से पंजीकृत किसानों को पहले मौका दिया जायेगा। और 2023-24 व 2024-25 के ऐसे किसान जिनके पास अस्थायी विद्युत संयोजन है या जो अब तक बिजली से वंचित हैं, उन्हें पहले फायदा मिलेगा। इसके बाद नए पंजीयन कराने वाले किसानों को लाभ दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना सब्सिडी और शर्तें

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में केंद्र सरकार 30% सब्सिडी देगी, जबकि शेष राशि किसान के नाम पर लोन के रूप में होगी, जिसका भुगतान राज्य सरकार करेगी। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ में आपके पास आधार कार्ड, ई-केवाईसी, सोलर पंप लगाने की ज़मीन का चयनित खसरा, जो आधार से लिंक होना चाहिए। 

सरकार ने यह भी साफ किया है कि पोर्टल पर ई-केवाईसी आधारित पंजीकरण जरूरी होगा, और सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा। ताकी किसी भी तरह की धोखाधड़ी और भ्रस्टाचार से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें – MP News: महिला शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए लगाया फर्जी जाति प्रमाणपत्र, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की जेल

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना शुभारंभ

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना का औपचारिक शुभारंभ आज शनिवार को भिंड जिले की मेहगांव तहसील के दंदरौआ गांव में एक भव्य किसान सम्मेलन और रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हर खेत को अपनी बिजली मिलेगी और किसान खुद के ऊर्जा उत्पादक बनेंगे।

इस मौके पर हजारों की संख्या में किसान मौजूद थे, और योजना को लेकर भारी उत्साह देखा गया। क्यंकि इस योजना से किसानों को बिजली बिलों से काफी रहत मिलने वाली है। 

आपकी क्या राय है ? प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना किसानों के जीवन में सच में उजाला ला पाएगी? क्या सोलर पंप के सहारे खेती सस्ती और आसान होगी? क्या ये योजना सही मायनों में किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं और ऐसी ख़बरों के लिए अपना कल के साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – Ladli Behna Yojana 2025: अब हर महीने 310 करोड़ ज़्यादा खर्च करेगी सरकार, दिवाली से मिलेंगे ₹1500

One Comment

Leave a Reply to pritam israni Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *