Home / देश / नागिन की तरह नाच रही थी गैस पाइप, Kitchen Blast का CCTV वीडियो आया सामने

नागिन की तरह नाच रही थी गैस पाइप, Kitchen Blast का CCTV वीडियो आया सामने

नमस्कार दोस्तों इन दिनों सोशल मीडिया में चौंका देने वाला वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक औरत और एक आदमी सिलेंडर से हो रहे रिसाव को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। यह घटना उस वक्त की है जब गैस सिलेंडर से लगातार गैस लीक हो रही थी और पूरा किचन (LPG) गैस यानि (Liquefied Petroleum Gas) से भर चुका था।

जैसा की वीडियो में आप देख रहे हैं दोनों पहले बहादुरी दिखाते हुए गैस लीक हो रही सिलेंडर को बंद करने की कोशिश करते हैं लेकिन जब रिसाव नहीं रुकता तो वे खुद की जान बचाने के लिए तुरंत रसोई से बाहर निकल जाते हैं।

गैस पूरी तरह टंकी से निकल जाने के बाद उन्हें लगता है कि अब खतरा टल गया परन्तु लीक हुई गैस हवा में फैल जाने की वजह से कुछ ही पलों बाद आग लग जाती है और किचन धधक उठता है।

हालांकि आग बेहद भयानक थी लेकिन सौभाग्य से दोनों ही समय रहते वहां से निकल चुके थे जिसके चलते  उनकी जान बच जाती है। ये घटना इस बात की चेतावनी देती है कि गैस लीक की स्थिति में सही समय पर निर्णय लेना कितना ज़रूरी होता है। अगर वक्त रहते सावधानी न बरती जाती तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। इस वीडियो से हमें सीख लेनी चाहिए कि गैस सिलेंडर की सुरक्षा को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें –  जबलपुर से सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगातें, 2600 रुपये MSP और प्राकृतिक खेती को मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *