Home / सरकारी नौकरी / रेलवे में 6238 पदों पर बंपर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन

रेलवे में 6238 पदों पर बंपर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन

अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। RRB ने टेक्नीशियन पदों पर 6000 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बार रेलवे की इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि चाहे आप 10वीं पास हों या इंजीनियरिंग की डिग्री आपके पास हों। तो बिना किसी देरी किये आपको 28 जुलाई से पहले आवेदन करना होगा। 

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी

भारतीय रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद टेक्नीशियन पदों पर भारी भर्ती का ऐलान कर दिया है। RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत कुल 6238 पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 183 और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के 6055 पद शामिल हैं। 28 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 जुलाई 2025 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।

इन युवाओं को में मिलेगा रेलवे में मौका

टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन में B.Sc. डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है। यानी अलग-अलग योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर ये भर्ती निकाली गई है।

रेलवे भर्ती में आयु सीमा में भी छूट

टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए आयु सीमा 18 से 33 साल, जबकि ग्रेड-3 के लिए अधिकतम 30 साल रखी गई है। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। ये बात खासकर युवा उम्मीदवारों के लिए राहत देने वाली है।

आवेदन शुल्क और कैटेगरी वाइज वैकेंसी

जहां जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 शुल्क रखा गया है, वहीं SC/ST, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और PWD के लिए ₹250 फीस तय की गई है। कैटेगरी वाइज पदों की बात करें तो जनरल के लिए 2630, OBC के लिए 1425, SC के लिए 1020, ST के लिए 586 और EWS के लिए 573 सीटें खाली हैं।

यह भी पढ़ें – MP में 70,000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती शुरू: बिना परीक्षा, सीधे योग्यता से चयन

रेलवे भर्ती में चयन प्रक्रिया

रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के ज़रिए किया जाएगा। CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। यानी पढ़ाई और तैयारी में कोई कोताही नहीं चलेगी।

रेलवे की इस भर्ती में अच्छा खासा वेतन मिलेगा और सभी पदों के लिए अलग अलग वेतन निर्धारित किया गया है जो की इस तरह है – टेक्नीशियन ग्रेड-1 को लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये से 93,300 रुपये प्रति माह, और ग्रेड-3 को लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी अलग से दिए जाएंगे।

रेलवे में सरकारी नौकरी का यह मौका लाखों युवाओं के जीवन को बदल सकता है। अगर आप भी पात्र हैं, तो देर मत कीजिए 28 जुलाई से पहले आवेदन जरूर करें। आपका क्या मानना है? क्या यह रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है? नीचे कमेंट करके बताइए। और ऐसी ख़बरों के लिए अपना कल के साथ बनाये रखें। 

यह भी पढ़ें – Ladli Behna Yojana लो हो गया आधिकारिक ऐलान, इस दिवाली से आयेंगे सभी बहनों के खाते में 1500 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *