Home / मध्यप्रदेश / MP Weather: मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, 20 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में बरस सकते हैं 4.5 इंच पानी

MP Weather: मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, 20 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में बरस सकते हैं 4.5 इंच पानी

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर साढ़े चार इंच तक पानी गिरने की चेतावनी है। और अगर यह भारी बारिश होती है तो जनजीवन, खेती और रोजमर्रा के काम काज प्रभावित होंगे। 

30 जून से इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर जैसे शहरों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी वहां भी बारिश होगी, लेकिन खतरे की तीव्रता थोड़ी कम मानी जा रही है।

मध्य प्रदेश में 3 जुलाई तक लगातार बारिश

मौसम विभाग ने 1 से 3 जुलाई तक लगातार अलर्ट जारी किया है। 1 जुलाई को ग्वालियर, टीकमगढ़, बालाघाट जैसे इलाकों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है, यानी हालात और भी बिगड़ सकते हैं। 2 जुलाई को जबलपुर, पन्ना, मंडला समेत 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 3 जुलाई को फिर वही 20 जिलों में बारिश का कहर दोहराया जाएगा, जिसमें ग्वालियर, दमोह, छतरपुर जैसे इलाके शामिल हैं।

ग्वालियर में 9 घंटे में 3 इंच बारिश

रविवार को ग्वालियर में सिर्फ 9 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, बैतूल समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें – MP News: ओलंपिक संघ की सभा में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश बनेगा खेल महाशक्ति

देखें क्यों हो रही है इतनी बारिश?

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, इस वक्त एक ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है, जिससे लगातार बारिश हो रही है। और इससे ग्वालियर-चंबल, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

इस तरह की भारी और लगातार बारिश से चिंता स्वाभविक है। गांवों में किसान चिंतित हैं कि ज़्यादा पानी से फसलें खराब न हो जाएं, वहीं शहरों में लोगों को जलभराव, ट्रैफिक और बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है। कुछ लोगों ने कहा कि बारिश राहत के बजाय आफत बन चुकी है।

मौसम के इस बदलते मिज़ाज को देखते हुए सतर्क रहना ज़रूरी है। अगर आप इन जिलों में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें। और आपके जिले में बारिश ने क्या हाल किया? नीचे कमेंट में बताएं। और ऐसी मध्य प्रदेश की ख़बरों के लिए अपना कल के साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – मन की बात में मध्य प्रदेश के बालाघाट की बेटी का जिक्र, सूमा उइके की मेहनत पर बोले PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *